फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेऊ से लाया था 2 लाख, हाथ धोने लगा तो हाथ साफ कर गए चोर

Fri, 06 Nov 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी के गांव रूदड़ौल निवासी राजकुमार नजफगढ़ में रहने वाले जगबीर बटेऊ से 2 लाख रुपये लेकर आया था।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में पूरी खाने के बाद हाथ धोने लगा तो एक युवक उसके 2 लाख रुपये वाले थैले पर हाथ साफ कर गया।

चोरी की सूचना मिली तो पुलिस तब बैंक में चोरी की वारदात की छानबीन में लगी थी। डीएसपी धीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

गांव रूदड़ौल निवासी राजकुमार ने बताया कि उसने गांव के ही शमशेर साहू से 3 साल पहले रुपये उधार लिए थे। अब वह वसूली के लिए दबाव डाल रहा था।

बृहस्पतिवार सुबह वह नजफगढ़ में जगबीर के पास गया। उसने वहां बस स्टैंड पर उससे दो लाख रुपये लिए। खाकी रंग के कपड़े के थैले में 500-500 रुपये की चार गड्डी थी जिसे एक चद्दर में बांधकर रख लिए।

झज्जर आया तो यहां बस स्टैंड के पास पूरी खाने के लिए पारस रेस्टोरेंट चला गया। जहां से उसका रुपयों वाला थैला कोई उठा ले गया।

नहीं चल रहा था सीसीटीवी
जिस रेस्टोरेंट में चोरी की वारदात हुई वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वारदात के समय वे ठप पड़े थे। दुकान मालिक ने बताया कि फीटिंग में गड़बड़ी की वजह से सीसीटीवी चल नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की दोनों वारदातों को लेकर पुलिस छानबीन में लगी है। बैंक में लगे सीसीटीवी में चोरों के हुलिए दर्ज हो गए हैं, जबकि दूसरी जगह सीसीटीवी खराब थे। पुलिस ने जयनारायण और राजकुमार से वारदात को लेकर गहनता से पूछताछ की है, जल्द ही पुलिस वारदातों से पर्दा उठाने का प्रयास करेगी। मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
-धीरज कुमार,डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें