फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूट गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को पकड़े गए एक युवक से पूछताछ कर बैंक लूट समेत कई वारदातों की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है। युवक के पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस को उससे पूछताछ में कई और मामलों के सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन


डीएसपी जगत सिंह ने बताया कि एसओजी बहादुरगढ़ की टीम नाहरा नाहरी रोड स्थित चोर प्याऊ के पास गश्त पर थी। टीम में एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार, मुख्य सिपाही रामबीर, प्रदीप कुमार व मनदीप सिंह शामिल थे। टीम को देखकर एक युवक भागने की कोशिश करने लगा।

इस पर शक हुआ और पीछा करके उसे काबू कर लिया गया। पकड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम बहादुरगढ़ निवासी प्रदीप बताया। पुलिस ने लाइन पार थाने में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवक प्रदीप ने प्रारंभिक पूछताछ में बैंकों में हुई लूटपाट की अनेक वारदातों का खुलासा किया है। बताया  कि उनका गिरोह है। गिरोह दिनदहाड़े  हथियारों के बल ग्राहकों व बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देता है।

गिरोह में छह सदस्य हैं। वह करीब दो माह पहले स्टेट बैंक आफ पटियाला की बराही शाखा में हुई लूट की वारदात में भी शामिल था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नयागांव बाइपास के नजदीक एक व्यक्ति से पचास हजार रुपये लूटने की वारदात भी कबूली है।

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने राजस्थान के शाहजहांपुर में एक बैंक से बत्तीस लाख रुपये लूटे थे। इसी बैंक में एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये भरा थैला छीन लिया था। इसके अलावा गिरोह ने रेवाड़ी जिला के गांव खेड़ा आलमपुर में बैंक में लाखों रुपये की लूट की थी। गिरोह के सदस्यों ने वारदातों को अंजाम देने के लिए दादरी से एक बीट कार लूटी थी। वे वारदात में उसकी का इस्तेमाल करते थे ।

डीएसपी जगत सिंह ने बताया कि पकड़े गया युवक प्रदीप को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में उससे कई अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें