थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव जहाजगढ़ में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मैनेजर व अन्य दो कर्मचारियों के साथ गांव पलड़ा के तीन युवकों द्वारा हाथापाई करने का मामला सामने आया है।
बैंक मैनेजर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार गांव जहाजगढ़ में ग्रामीण बैंक की शाखा के मैनेजर सुरेन्द्र चाहर व अन्य कर्मचारी ओमप्रकाश, बुद्घदेव के साथ गांव पलड़ा निवासी विष्णु, भूदेव उर्फ राणा, बिजेन्द्र के पास लोन की वसूली करने के लिए जा रहे थे।
जब शाखा के मेनैजर जहाजगढ़ चौक पर पहुंचे तो पलड़ा निवासी विष्णु, भूदेव उर्फ राणा, बिजेन्द्र तीनों चौक पर मिल गए और मेनैजर द्वारा लोन की वसूली कहे जाने पर तीनों ने हाथापाई शुरू कर दी गई।
मैनेजर सुरेन्द्र चाहर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पलड़ा निवासियों के साथ लोन वसूली की करने के लिए जा रहे थे जहाजगढ़ चौक पर तीन युवकों ने मारपीट की है।
बेरी थाना प्रभारी दयाचंद ने बताया कि ग्रामीण बैंक के मैनेजर की शिकायत पर गांव पलड़ा के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विष्णु व भूदेव उर्फ राणा को गिरफतार कर लिया गया है। बुधवार को दोनों को अदलात में पेश किया जाएगा।