फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: हुक्का बार में CM फ्लाइंग का छापा, दो संचालकों समेत पांच पर केस, गैर कानूनी गतिविधियां होती मिली

Sun, 25 Jun 2023 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार की रात को टीम पहुंची। आरोप है कि हुक्का बार में गैर कानूनी गतिविधियां होती मिली। हुक्के, तंबाकू समेत काफी सामान बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
हुक्का बार। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शहर में बेरी रोड स्थित हुक्का बार और कैफे अहाते में छापा मारा। यहां गैर कानूनी गतिविधियां होती मिलीं। दोनों स्थानों पर दो संचालकों समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार की रात को टीम यहां पहुंची। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ के सराय गांव के पास 80 हाउस के नाम से चल रहे कैफे में नशीले व जहरीले तंबाकू के प्रयोग वाला हुक्का और शराब पिलाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

इस पर टीम ने शनिवार रात को सेक्टर-6 थाना पुलिस को साथ लेकर हुक्का बार में छापा मारा। पुलिस को देखकर यहां मौजूद कुछ युवक फरार हो गए। कैफे मालिक अनुज राठी मौके पर मिले। कैफे को चेक करने पर छह हुक्के, तीन पैकेट तंबाकू व 11 पैकेट हुक्के में प्रयोग होने वाले कोयले के मिले। 50-50 ग्राम के ये पैकेट निकोटिन के मिले। इन पर किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं लिखी हुई थी।
विज्ञापन


इस पर कैफे संचालक के खिलाफ संबंधित अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री उडऩदस्ते ने सराय औरंगाबाद गांव के पास ही कबीला कैफे में भी छापेमारी की। आबकारी विभाग की टीम भी साथ रही। यहां उत्तराखंड के अलमोड़ा के जाक के रहने वाला लक्की और महेश मिले।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये कैफे बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 निवासी ललित का है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार, इस पर ललित को मौके पर बुलाया गया। उससे कैफे को लेकर लाइसेंस व परमिट मांगा, लेकिन वह नहीं दे पाया। सेक्टर-6 का रहने वाला एक युवक भी यहां शराब पीते हुए मिला। ऐसे में कैफे संचालक समेत इन चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें