फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अमादलपुर में लाखों की चोरी

Tue, 12 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
विज्ञापन
गांव अमादलपुर में रविवार को अज्ञात चोरों ने एक मकान से दस हजार की नगदी सहित लाखों के जेवरात चुरा लिए। जानकारी देते हुए गांव के सरपंच अमरपाल ने बताया कि गांव निवासी रामफूल के घर से अज्ञात चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। जिसकी शिकायत कुलाना पुलिस चौकी में की गई है। उन्होंने बताया कि रामफूल के घर में पीछे की तरफ भी दरवाजा लगा है। बीती रात चोरों ने मकान में लगे पिछे का दरवाजा तोड़ मकान में घुस कर अलमारी में रखे दस हजार रुपये, तीन तोले सोने के जेवरात व करीब सात तौले चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि परिवार रात घर में ही सो रहा था, लेकिन कूलर चलने के कारण कोई आवाज सुनाई नही दी। बाद में चोरी का पता चलने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा इस संबंध में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें