फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Jhajjar: सड़क हादसे में पांच साल के बच्चे सहित दो की मौत, पिकअप चालक पर केस दर्ज

Tue, 28 May 2024 06:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि मौके पर जाकर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
झज्जर सदर थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में फरुखनगर-झज्जर रोड नजदीक गेट नंबर-3 रिलायंस मेट के सामने पिकअप गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें गुरुग्राम के अस्पताल में पांच साल के बच्चे सहित दो की मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। याकूबपुर गांव निवासी हरिओम ने पुलिस में शिकायत दी है कि 27 मई को उसका 20 वर्षीय लड़का पुनीत तथा गुरुग्राम के खेड़की माजरा निवासी उसके साले का 5 वर्षीय लड़का अंश बाइक पर सवार होकर फरुखनगर किसी निजी काम से गए थे।

जब वह लौट रहे थे तो गेट नंबर-3 सेक्टर 8 के पास पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एसजीटी अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर झज्जर पुलिस गुरुग्राम के अस्पताल पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मृतक पुनीत के पिता हरिओम की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें