फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों पर चाकू से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों पर चाकू से हमला कर किया घायल
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर की महावीर मंदिर वाली गली में कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो युवकों पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवकों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खटीक मोहल्ले के निवासी दो भाइयों व उनके एक साथी पर मारपीट का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जटिया मोहल्ले के अमन ने कहा है कि शुक्रवार की सुबह वह और उसका दोस्त तुषार महावीर मंदिर वाली गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान खटीक मोहल्ला निवासी प्रशांत व गोपाल वहां आए। उनके साथ एक अन्य युवक भी था। आते ही युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने चाकुओं से हमला कर दिया। साथी तुषार ने जब बीच बचाव करना चाहा तो उस पर भी चाकू से वार किए गए। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो तीनों युवक मौके से फरार हो गए। लोगों ने हमें संभाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अमन के मुताबिक, 21 मार्च को गोपाल व प्रशांत का मेरे दोस्त लाला के साथ झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में मैंने लाला का पक्ष लेते हुए बीच बचाव किया था। इसी रंजिश में दोनों भाइयों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर ये हमला किया। उधर, सिटी थाना पुलिस ने के शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें