बदसलूकी के आरोप में दो गिरफ्तार
झज्जर। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बदनीयती से बदसलूकी करने के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है है। एक महिला के साथ बदनियती से अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़ित महिला द्वारा की गई बदनीयती से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना साल्हावास में मामला दर्ज किया गया था। मामले में थाना साल्हावास की पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान सुखेंद्र पुत्र सतवीर सिंह निवासी गांव खोरड़ा जिला झज्जर के तौर पर की गई। वहीं दूसरे मामले में पुलिस की एक अन्य टीम ने एक महिला के साथ बदनीयती से अश्लील हरकतें करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। फाग के पश्चात घर में घुसकर आंखों में गुलाल डालकर बदनीयती से अश्लील हरकतें करने के संबंध में महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया। थाना माछरौली पुलिस टीम ने वांछित आरोपी विशाल उर्फ गुल्लू पुत्र हनुमान सिंह निवासी गांव भठेड़ा जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया ।