फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौकीदार हत्याकांड: बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिली घसोला पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार हत्याकांड : शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिली घसोला पंचायत
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के कोर्ट परिसर में चौकीदार की पत्थर मारकर की गई हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग को लेकर गांव घसोला के ग्रामीण एसपी से मिले।
विज्ञापन

गांव घसोला निवासी राजेश, सुरेश, राजकुमार, हीरालाल, उमेद ,धर्मबीर ज्ञानीराम, बिशन सिंह, रमेश कुमार ने एसपी हिमांशु गर्ग को बताया कि कुछ दिन पहले कोर्ट परिसर में गांव घसोला निवासी चौकीदार सत्यवान की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। चौकीदार के सिर में पत्थर मार दिए जाने से उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि इस संबंध में पुलिस ने हत्या कर केस दर्ज कर रखा है लेकिन अभी तक हत्या के सभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रखा है जबकि दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने एसपी से मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें