फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर में भरी थी अवैध शराब, 229 पेटियां हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर में भरी थी अवैध शराब, 229 पेटियां बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पैंतावास कलां के समीप मंगलवार दोपहर को पलटे कैंटर में अवैध शराब भरी थी। देर रात तक पुलिस ने शराब गिनती की तो 229 मिलीं। कैंटर में शराब की बिल्टी न मिलने व इसके मालिक के थाने में न आने पर पुलिस ने इसे अवैध शराब मानते हुए अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।
घटना के तुरंत बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही गाड़ी चालक कैंटर से शराब की पेटियां निकाल ले गए थे। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सड़क पर बिखरी शराब की पेटियों व कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया और इन्हें थाने ले आई। गिनती से पहले पुलिस करीब 120 पेटियों का अनुमान लगा रही थी लेकिन देर रात तक इनकी गिनती की गई तो कैंटर में शराब की 229 पेटियां बरामद हुई।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि कैंटर को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और कैंटर नंबर के आधार पर पहले मालिक का पता लगाया जाएगा और इसके बाद आगामी जांच की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि कैंटर से 190 पेटी ब्ल्यू मून व 39 पेटी पार्टी स्पेशल शराब बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि बीते दो साल में नकली शराब तैयार करने आधा दर्जन ठिकानों का पर्दाफाश हो चुका है। इन ठिकानों से पंजाब, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश की शराब बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि दूसरे प्रदेशों से सस्ती शराब लाकर महंगे लेबल की शराब तैयार की जाती है। इस समय शराब माफिया अवैध शराब तैयार करने में क्रेजी रोमियो शराब का सबसे अधिक प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन


कैंटर से शराब की करीब 229 पेटियां बरामद हुई है। काफी मात्रा में कैंटर पलटने से शराब की बोतलें टूट भी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर जगराम, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें