सेक्टर से ठेकेदार का ट्रैक्टर चोरी
चरखी दादरी।
हुडा सेक्टर से चोराें ने सिंचाई विभाग के ठेकेदार का ट्रैक्टर चोरी कर लिया। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हिसार के सरसाना निवासी ठेकेदार सुमान ने बताया कि उसने डाटा बोर्ड लगाने का ठेका ले रखा है। हुडा सेक्टर के समीप उसकी लेबर काम कर रही है। उसने बताया कि उसने अपना ट्रैक्टर हुडा सेक्टर में खड़ा किया था जिसे किसी ने चोरी कर लिया है। इसकी शिकायत सुमान ने सिटी थाना पुलिस को दी।