फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर/बेरी।
गांव मदाना कलां के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर चोरों ने उसके स्ट्रांग रूम में रखे रुपयों को चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन स्ट्रांग रूम का ताला न खुलने की वजह से चोरी का प्रयास सफल नहीं हो सका। चोर ने बैंक में रखे पांच सीपीयू को तोड़कर इनमें से चार की हार्डिक्स को निकाल ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई व मामला दर्ज कर लिया गया है।
जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम के अनुसार पूरा मामला बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बैंक में चोरी की नीयत से घुसने वाले इन चोरों की संख्या दो थी। बैंक प्रबन्धक की सूचना पर बेरी के डीएसपी जितेन्द्र, थाना प्रभारी दयाचंद व चौकी इंचार्ज सुरेश बैंक पहुंचे और एफएसएल की टीम को भी बुला लिया। चोरों ने पहले तो बैंक के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और बाद में बैंक में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन जब वह सफल नही हो पाए तो उन्होंने वहां रखे पांच सीपीयू को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ चार की हार्डिक्स निकाल लीं।
विज्ञापन

घटना रात्रि करीब 11 बजे के आस-पास ही घटित हुई है। चोरों ने बैंक में घुसने के बाद बिजली सप्लाई को काट दिया और सीसीटीवी कैमरों की दिशा को भी बदल दिया। यही वजह रही कि चोर सीसीटीवी फुटेज में स्ट्रांग रूम तक जाते तो दिखाई दे रहे है लेकिन बाद की रिकॉर्डिंग नजर नहीं आ रही। जहां पर बैंक है, वहां कोई रिहायश नहीं है। यहां दोनों ओर खाली प्लाट पड़े हैं। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बैंक मेें चोरी का प्रयास किया।
चोरी से पहले कर ली थी रेकी
बैंक में सीसीटीवी के अलावा सुरक्षा के लिहाज से लगे सायरन का तार भी स्ट्रांग रूम तोड़ने के प्रयास से पहले काट दिए गए। ऐसे में माना जा रहा है कि चोरों ने निश्चित तौर पर बैंक परिसर की रेकी की थी और बैंक के बारे में बहुत कुछ ही चोर जानते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बैंक प्रबंधक राघव की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला तो दर्ज कर लिया है।
काम काज रहा ठप्प
मंगलवार रात को बैंक में हुई घटना के बाद बुधवार को पूरे दिन कोई काम-काज नही हुआ। क्योंकि चोरों द्वारा सभी सीपीयू को तोड़ा हुआ था और सिस्टम बंद पड़े थे। बैंक प्रबधंक का कहना है कि एक-दो दिन में बैंक में काम-काज शुरू हो पाएगा।

कैशियर बैैंक में भूल गया था फोन
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के कैशियर महेश सिवाच ने बताया कि कुछ माह पहले ही मदाना कलां की शाखा में ज्वाइनिंग की है और मंगलवार को रात को पहली बार बैंक में ही फोन भूल गया था। रात को बैंक में हुई घटना से चोर उनके फोन को भी चुरा ले गए। जिसकी शिकायत भी पुलिस में दर्ज करवाई है।

तीन साल पहले भी हुआ था चोरी का प्रयास
ग्रामीणों व बैंक के अधिकारियों का कहना है कि सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक गांव मदाना कलां में करीब तीन साल पहले भी चोरी का प्रयास किया गया था। उस समय गांव में दूसरे स्थान पर बैंक थी। उस समय बैंक में लगा सायरन बज गया था और चोर चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाए थे तथा भाग गए थे।
विज्ञापन


ये सामान हुआ चोरी
प्रबंधक द्वारा दी गई शिकायत के अनुुसार बैंक से एक इन्वर्टर, एक लैपटॉप, 4 सीपीयू की हार्डिक्स को चोर निकाल ले गए और एक को तोड़कर खराब कर गए।

वर्जन
बुधवार को सुबह सफाई कर्मचारी द्वारा बैंक का ताला टूटा होने की सूचना मिली थी। बैंक में पहुंचकर देखा तो स्ट्रांग रूम की दीवार टूटी हुई थी और कुछ सामान चोरी था।
राघव, बैंक प्रबंधक, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, मदाना कलां ।

वर्जन
बैंक प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। प्रयास है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पवन, एएसआई, डीघल चौकी।


- 13 मिनट में स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर, तोड़ने में नहीं हुए सफल
- सीपीयू तोड़ हार्डिक्स निकाली लैपटॉप और इन्वर्टर कर ले गए चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें