फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर को सामने से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक-परिचालक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। ढाणी फाटक आरओबी के समीप सामने से आ रहा एक ट्रक अचानक डंपर से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। डंपर चालक और सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। सिटी पुलिस ने डंपर सवारों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बिरही कलां निवासी थान सिंह ने बताया कि वह डंपर पर सहायक है। 13 मार्च की रात वह चालक सत्यप्रकाश के साथ डंपर में बिरही कलां से डस्ट भरकर गुरुग्राम जा रहे थे। जब वे ढाणी फाटक आरओबी से उतरकर दिल्ली की तरफ चले तो सामने से आ रहा ट्रक सीधे डंपर से टकरा गया। घटना में उन दोनों को चोटें आईं और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सक ने दोनों की गंभीर हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घायल ने बताया कि वहां उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। सिटी थाना पुलिस ने सहायक की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें