फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। घर से किसी काम के लिए निकला एक युवक पांच दिन बीत जाने के बाद भी नहीं लौटा है। परिजन उसे हर संभावित स्थान पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन उसका कुछ पता नहीं है। परिजनों ने अब पुलिस को सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस को दी सूचना में रणजीत कॉलोनी निवासी वकील ने कहा है कि उसका 26 वर्षीय बेटा जमशेद 21 फरवरी को किसी काम के सिलसिले में बाहर गया था लेकिन वापस नहीं आया। शाम तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। हर संभावित स्थान पर उसे ढूंढा गया लेकिन कहीं नहीं मिला। पुलिस तलाश करने में मदद करे। मामले के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही सुरेंद्र ने कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें