फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से देवर-भाभी चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-2 के पास बीती शाम कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार देवर-भाभी घायल हो गए। घायलों का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-2 निवासी अशोक ने कहा है कि वह म्यूनिसिपल कमेटी बहादुरगढ़ में कार्यरत है। शनिवार की शाम करीब छह बजे वह अपनी स्कूल से बहादुरगढ़ की तरफ जा रहा था। पीछे भाभी मनीषा बैठी थी। जब वह सेक्टर-2 की पहली पुलिया के पास पहुंचा तो वहां एक स्विफ्ट कार चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें संभाला और अस्पताल में भर्ती कराया। अशोक ने कहा कि कार चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। उधर, सेक्टर-6 प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें