ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 माह की बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव बरसाना में गली में खेल रही 14 माह की बालिका की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। सदर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
सदर पुलिस के जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि बरसाना निवासी बालिका माही गली में खेल रही थी। इसी बीच वह गली में आए ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस आईओ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मृतका के दादा ईश्वर सिंह के बयान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।