फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार
विज्ञापन

बादली। स्थानीय पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। बादली थाने में तैनात मुख्य सिपाही राजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम पेलपा सौंधी रोड पर गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने एक बाइक सवार युवक से शक के आधार पर पूछताछ की, बाइक के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। आरोपी की पहचान गंगाराम निवासी अलवर के तौर पर हुई। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की वारदात कुबूल कर ली। उसने 24 मार्च को यह बाइक गांव एमपी माजरा से चुराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें