फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लोड कर फरीदाबाद से रोहतक के लिए चला था ट्रक, बादली में खाली मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बादली। फरीदाबाद से लोहे के पाइप लोड कर रोहतक के लिए चला एक ट्रक बादली क्षेत्र में खाली पाया गया। ट्रक चालक और हेल्पर का कुछ अता-पता नहीं है। कंपनी की ओर से दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। बादली पुलिस ने दोनों के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरीदाबाद स्थित एसीआर पाइप कंपनी से एक ट्रक सोमवार की सुबह रोहतक के लिए निकला। ट्रक में लगभग सात टन लोहे के पाइप भरे हुए थे। शाम तक गाड़ी रोहतक नहीं पहुंची तो कंपनी के अधिकारियों ने चालक सूरज व हेल्पर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद कंपनी के मैनेजर संजीव व अन्य अधिकारी तलाश में जुट गए। मंगलवार की सुबह जब बादली पहुंचे तो यहां एक ढाबे के पास ट्रक मिला। जांच की तो ट्रक से माल गायब मिला। इसके बाद उन्होंने बादली थाने में शिकायत दे दी। अधिकारियों ने शक जताया है कि कंपनी में गबन करने की नीयत से दोनों ने माल कहीं बेच दिया है या कहीं छिपाकर रख दिया है। फिलहाल बादली पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें