आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए एसपी से मिले ग्रामीण
चरखी दादरी ।
गांव मकड़ानी में नौ मार्च को फंदे पर लटकने से हुई युवक की मौत के मामले में ग्रामीण और उनके परिजन सोमवार को एसपी से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । मृतक के परिजनों का गांव के ही युवक पर मारपीट कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने सीएम विंडो में भी शिकायत दर्ज करवाई है।
ज्ञापन में मृतक के परिजनों ने एसपी को बताया कि युवक के साथ मारपीट कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। परिजनों ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है। इस दौरान मृतक के पिता राजेश, रामअवतार, राजेंद्र, कृष्ण, सोरेन, ईश्वर, सोमबीर, रामधन, ओमप्रकाश, सत्यनारायण,पवन, लच्छू राम, जयभगवान, रोहताश व रामचंद्र मौजूद थे।