बाइक की डिग्गी से चोरों ने 2 लाख उड़ाए
चरखी दादरी।
नगर की एमसी कालोनी निवासी व्यक्ति की बाइक की डिग्गी से अज्ञात व्यक्ति दो लाख रूपये की राशि उड़ा ले गया। शहर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में शहर की एमसी कालोनी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसने सोमवार दिन के समय बैंक ऑफ इंडिया से दो लाख रुपये की राशि निकलवाई थी। ये राशि उसने बाइक की डिग्गी में रख ली और रोहतक रोड स्थित अपने दोस्त से मिलने चला गया। इसके बाद वह एसबीआई बैंक से और पैसे निकलवाने चला गया। जब वह एसबीआई बैंक पहुंचा और डिग्गी से उसने अपने कागजात निकाले तो दो लाख रुपये गायब मिले। आसपास पूछताछ के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। उसने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।