फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से 7वीं कक्षा के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
पाना बैठाण में स्थित डीएवी स्कूल वाली गली में अपने पिता के साथ बाइक पर जा रहे 7वीं कक्षा के छात्र की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में मृतक का पिता बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही बेरी शहर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार बेरी के पाना बैठाण निवासी 14 वर्षीय तरूण अपने पिता सतबीर के साथ प्लॉट में गया था। जब दोनों बाइक पर प्लॉट से घर लौट रहे थे तो घर के नजदीक चौराहे पर डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल तरूण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सतबीर बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्कूल बस चलाता है तरूण का पिता
बताया जा रहा है कि मृतक तरूण के पिता सतबीर पिछले करीब 20 वर्षों से ड्राइवरी करते हैं और अभी वे एक निजी स्कूल की बस को चलाते हैं। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने सतबीर के घर का चिराग बुझा दिया है। तररूण अपनी दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई था।

ओवरलोड डंपरों पर लगना चाहिए अंकुश
हादसे के बाद मृतक के पिता सतबीर ने स्थानीय प्रशासन को अपील की है कि ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाना चाहिए और रिहायशी इलाके में हैवी व्हीकलों को नहीं चलने दिया जाना चाहिए। ताकि भविष्य में किसी के साथ इस तरह की घटना घटित न हो। पुलिस को दिए बयान में मृतक तरूण के पिता सतबीर ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ बाइक पर प्लॉट से अपने मकान की तरफ जा रहा था। उसी दौरान एक तेज गति डंपर बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तरूण की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


वर्जन
पाना बैठाण के डीएवी स्कूल के पास अपने पिता के साथ बाइक पर सवार छात्र की डंपर की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली थी। सड़क हादसे में बाइक सवार तरूण की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता सतबीर के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आंरभ कर दी है।
- मुकेश कुमार, बेरी शहर चौकी इंचार्ज।

दो बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत
- डंपर की चपेट में आने से बुझ गया सतबीर के घर का चिराग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें