फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराना हत्याकांड: सैनिक की हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
गांव बहराना मेें पांच दिन पहले सैनिक की गोलियां मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए बहादुरगढ़, सीआईए झज्जर, स्पेशल स्टाफ और बेरी थाना, डीएसपी टीम, डीघल चौकी की टीम गठित की हुई है और टीम लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि बीते 17 नवंबर को गांव बहराना निवासी सैनिक जोगेेंद्र अपनी बेटी के साथ बाहर गली में टहल रहा था उसी दौरान फॉरच्यूनर गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने सैनिक जोगेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी और जिससे सैनिक जोगेंद्र कर मौके पर ही मौत हो गई और सैनिक के शरीर पर गोलियों के 14 निशान मिले थे। बता दें कि घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई।
वर्जन
गांव बहराना में सैनिक जोगेंद्र की हत्या के मामले में बनाई गई पांच टीम लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संदीप कुमार बेरी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें