फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नौकरी का झांसा देकर महिला के दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। दरअसल, गत 21 जनवरी को मांडोठी पुलिस चौकी में एक महिला ने मांडोठी निवासी सुनील के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में महिला ने कहा था कि सुनील ने उसे एक कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उसके साथ दुराचार किया। इसके अलावा ब्लैकमेल कर उसने पैसे, आभूषण आदि भी लिए और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें