फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन क्लीन के तहत 9 आरोपी गिरफ्तार, 343 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में 9 आरोपियों को काबू किया । इसके अतिरिक्त ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते 343 वाहनों चालकों के चालान भी किए गए। थाना साल्हावास की दो टीमों द्वारा शराब पीकर हंगामा करते दो आरोपियों विजय निवासी गांव बिरोहड़ और धारा सिंह निवासी गांव बिरोहड़ को काबू किया गया। वहीं थाना सदर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी मांडोठी की एक टीम ने जोगिंदर निवासी गांव मांडोठी को शराब पीकर हुड़दंग करते काबू किया गया।
थाना झज्जर की एक टीम ने सड़क दुर्घटना के मामले में एक आरोपी रुपेंद्र निवासी गांव धनौली को काबू किया गया। पुलिस चौकी प्रभारी आसोदा की टीम द्वारा रोहद टोल प्लाजा पर हाथापाई करने के मामले में एक आरोपी अमित निवासी सैनिक नगर बहादुरगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस चौकी शहर बेरी की एक टीम द्वारा मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों नवीन, संदीप तथा सचिन तीनों निवासी बेरी को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। वहीं थाना शहर बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा आपसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रविंदर उर्फ रवि निवासी नेहरू पार्क बहादुरगढ़ को काबू किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

343 वाहनों के चालान किए
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 343 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें काली फिल्म लगे वाहनों के 15 , दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के 140 , नाबालिग द्वारा वाहन चलाते हुए पाए जाने पर 4 , बिना नंबर प्लेट के 5 और पटाखा बजाते दोपहिया वाहन चलाते हुए पाए जाने पर एक चालान शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें