चोरी की बाइक समेत एक काबू
बहादुरगढ़।
थाना सदर पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक समेत काबू किया है। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया । जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ये जानकारी थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह ने दी।
उन्होेंने बताया कि थाना में तैनात मुख्य सिपाही कर्मवीर सिंह व राजेश कुमार की पुलिस टीम नयागांव चौक बाईपास के पास गश्त पर तैनात थी। टीम को सूचना मिली कि बैंक कॉलोनी निवासी सन्नी निवासी बहादुरगढ़ चोरी की एक बाइक लेकर घूम रहा है जो उसने कुछ दिन पूर्व मुंडका दिल्ली से चोरी की थी। उसे वह बेचने की फिराक में घूम रहा है और कुछ ही देर में मेला ग्राउंड बहादुरगढ़ की तरफ से आएगा। पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी की और एक युवक मेला ग्राउंड की तरफ से बाइक लेकर आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसकी कोशिश को नाकाम करते हुए उसे धर दबोचा। जांच करने पर मोटरसाइकिल चोरी की मिली। युवक ने पूछताछ में अपना नाम सन्नी निवासी बादली रोड बैंक कालोनी बताया। युवक ने खुलासा करते हुए बताया कि उसने यह बाइक करीब कुछ दिमनों पहले मुंडका दिल्ली से चोरी की थी। उसके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।
-----------