फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक क्लर्क की हत्या करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक क्लर्क की हत्या करने का आरोपी काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव भागवी में विवाहित प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर बैंक क्लर्क को मौत के घाट उतारने के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया एक डंडा व रस्सी भी बरामद कर ली है। आरोपी ने हमला करने वाले चार अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं जिन्हें दबोचने के प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव बधवाना निवासी बैंक क्लर्क रामपाल सोमवार रात अपनी प्रेमिका पूजा से मिलने उसके ससुराल गांव भागवी गया था। घर में घुसने पर पूजा के जेठ व अन्य लोगों ने उन्हें दबोच लिया और उनकी मौके पर ही जमकर पिटाई की। इस दौरान दोनों को पेड़ से बांधे जाने का भी खुलासा आरोपी ने किया है। उसने बताया कि पूजा के अचेत हो जाने के बाद उसे खोलकर अंदर कमरे में लेटा दिया जबकि रामपाल की इसके बाद भी पिटाई की गई। आरोपी रामपाल के दम तोड़ने तक उसे पीटते रहे। मृतक रामपाल के पिता राजेंद्र सिंह ने पूजा व उसके जेठ आजाद पर साजिश के तहत रामपाल को घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद व कुछ अन्य पर धारा 302 के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद सदर थाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी और मंगलवार देर रात समसपुर मोड़ के समीप से मुख्य आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग डंडा व एक रस्सी भी बरामद कर ली है। सदर थाना प्रभारी रघुबीर ने बताया कि आरोपी आजाद ने बताया कि रामपाल की पिटाई करने में उसके कुछ पड़ोसी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें