फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर मिली धमकी को लेकर राशलवाला चौक पर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष जितेंद्र उर्फ बबला को फोन पर मिली धमकी के मामले को लेेकर राशलवाला चौक पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों व कमेटी सदस्यों की एक पंचायत हुई। पंचायत के बाद एसपी बी सतीश बालन को धमकी के संबंध में समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि जिलाध्यक्ष को श्रीराम नामक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं पंचायत में जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जाट सेवा संघ पूरे देश के जाटों का संघ है। जाट सेवा संघ में हरियाणा के दस सदस्य है। पंचायत में कहा कि समाज के ही कुछ लोग समाज के दुश्मन बनें है। ये लोग समाज के गद्दार है, जो समाज को बंटना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे समाज की एकता को नुकसान हो रहा है। पंचायत में कहा गया कि कैप्टन जसबीर सिंह जोकि समिति के कैशियर थे के पास एक करोड़ सत्तर लाख का हिसाब किताब था। जाट सेवा संघ को जसबीर सिंह से ही 61 लाख रूपए लेकर दिए थे। पूरे समाज ने हाथ उठाकर 61 लाख की राशि जाट सेवा संघ को देने का निर्णय लिया था। पंचायत में कहा गया कि आज कुछ स्वार्थी लोग यशपाल मलिक को बदनाम करने पर उतारू है। जिलाध्यक्ष बबला ने बताया कि आज हुई पंचायत ने 11 सदस्य की एक कमेटी जसबीर सिंह जोकि कैशियर थे, उनके घर पहुंची। लेकिन जसबीर सिंह ने हिसाब किताब देने के बजाए उन्हें घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें