फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने बहादुरी से किया झपटमार का मुकाबला तो चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रेलवे फुट ओवरब्रिज पर मंगलवार रात बैग छीनने वाले शातिर युवक से युवती ने डटकर मुकाबला किया। छीना झपटी में शातिर ने युवती की अंगुली को भी दांतों से काट लिया, लेकिन युवती ने हार नहीं मानी। उसके संघर्ष के चलते शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दरअसल, लाइनपार की निवासी स्वीटी दिल्ली स्थित एक न्यूज ग्रुप में काम करती है। मंगलवार की रात को वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। स्टेशन के नजदीक ई-रिक्शा से उतरकर वह फुट ओवरब्रिज पर चढ़ी। जब ब्रिज के बीच पहुंची तो यहां एक युवक ने उसका बैग छीनने का प्रयास किया। छीना झपटी का युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसकी अंगुली दांतों से काट ली। जब भागने लगा तो युवती ने खूब शोर किया और पीछा किया। इसी दौरान गश्त कर रही राजकीय रेलवे पुलिस की नजर चोर पर पड़ी तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया बैग बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान लाइनपार निवासी सोमवीर के तौर पर हुई। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी जयपाल ने कहा कि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें