फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल, चडीगढ़ पीजीआई रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर

कैथल। गांव भाणा के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव भाणा निवासी नरेन्द्र शर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को वह बाइक से गांव करोड़ा गया था। वापिस आते हुए गांव भाणा व करोड़ा के बीच एक मोटरसइकिल सवार युवक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। हादसे में उसे काफी चोटें आई हैं। उसका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई चल रहा है। इलाज के दौरान उसकी एक दाहिनी टांग भी खराब होने के कारण काट दी गई है। टक्कर मारकर भागने वाला युवक राजेश करोड़ा बताया गया है। हैड कांस्टेबल बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें