फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पार्षद व उसके बेटे पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नजफगढ़ रोड स्थित एक पार्टी लॉन में बराही निवासी सुरेंद्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने नगर पार्षद व उसके बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं, दो गोलियां लगने से घायल सुरेंद्र की हालत में सुधार है।
ये है मामला
नजफगढ़ रोड स्थित वाटिका में शनिवार देर रात दयानंद नगर निवासी एक युवक का विवाह समारोह चल रहा था। इस बीच शहर के एक वार्ड पार्षद अलबेल व उसके बेटे का उनके ही पैतृक गांव बराही निवासी सुरेंद्र के साथ झगड़ा हो गया। इस झगड़े में सुरेंद्र को दो गोलियां लग गई। एक गोली उसके सीने में और एक पेट में लगी। गोली चलने के बाद समारोह में हड़कंप मच गया। घायल के परिजनों ने उसे तुरंत शहर के ब्रह्मशक्ति अस्पताल पहुंचाया। जहां आपरेशन के बाद गोलियां निकाल दी गई। रविवार को घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा था।
विज्ञापन

एक भाई के साथ झगड़ा, दूसरे पर किया हमला
पुलिस को दी शिकायत में आर्य नगर के निवासी देवेंद्र ने कहा है कि शनिवार की रात उक्त वाटिका में उसके गांव बराही के निवासी दीपचंद के बेटे का विवाह था। वह और उसका भाई सुरेंद्र भी समारोह में गए थे। उनके गांव अलबेल सिंह भी समारोह में था। किसी बात पर अलबेल का उससे झगड़ा हो गया। लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हो गया। खाना खाने के बाद उसका भाई सुरेंद्र गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान अलबेल का लड़का प्रमोद वहां पहुंचा। अलबेल के कहने पर प्रमोद ने सुरेंद्र पर दो गोलियां चला दी। हमला करने के बाद दोनों पिता-पुत्र वहां से फरार हो गए। देवेंद्र का आरोप है कि मेरे साथ हुई कहासुनी की रंजिश में ही अलबेल व उसके बेटे प्रमोद ने भाई सुरेंद्र पर जानलेवा हमला किया। दोनों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


पार्षद और उसके बेटे पर केस दर्ज
बता दें कि पीड़ित और आरोपी, दोनों पक्ष मूलत: बराही के निवासी हैं। मगर फिलहाल बहादुरगढ़ में अलग-अलग कॉलोनियों में रहते हैं। मामले में पुलिस ने वार्ड-21 के पार्षद अलबेल पहलवान व उसके बेटे प्रमोद के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पिता-पुत्र पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
- अमित कुमार, सेक्टर-9 चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें