फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर गांव मंदोला के समीप अज्ञात वाहन द्वारा चपेट मार दिए जाने से ट्रक चालक की मौत हो गई। दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली के कराला निवासी ट्रक चालक विधुर 38 वर्ष ट्रक लेकर चरखी दादरी की ओर आ रहा था। इसी बीच मंदोला के समीप उसने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया तथा ट्रक के टायर को चैक करने लगा। इसी बीच पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गहरी चोटें आई । कुछ देर बाद ही ट्रक चालक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में करवाया गया। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें