फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला अज्ञात युवती का नग्न शव, पहचान के लिए शव अस्पताल में रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। खेड़ी खुम्मार गांव के खेत में स्थित एक कुएं से एक युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। लेकिन रिपोर्ट को पेंडिंग रखा गया है। हालांकि मृतका के हाथों व चेहरे पर खरोंच के निशान मिल हैं। युवती की हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। लेकिन पुलिस फिलहाल दुष्कर्म की संभावना से इनकार कर रही है। पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। वहीं युवती की उम्र करीब 22 साल आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान के लिए अन्य पुलिस थानों से संपर्क किया गया है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि गांव तलाव व खेड़ी खुम्मार के बीच खेत में एक युवती का शव कुएं में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई थी। पुलिस ने घटना का जायजा लेने के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। उसके बाद कुछ समय तक शव को पहचान के लिए मौके पर रखा, काफी प्रयास के बाद भी जब शव की पहचान नहीं हुई तो शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेेजा गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी हंसराज व एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात को देखते हुए ऐसा नहीं लगता की युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। उसके हाथ व चेहरे पर खरोंच के निशान मिले है। उसकी मौत के कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। शव को पहचान के लिए अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
- वेद पाल सिंह, एसएचओ, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें