भूलवश बुजुर्ग ने खाई चूहे मारने की दवा, मौत
चरखी दादरी। गलतफहमी में चूहे मारने की दवा खाने से संतोखपुरा निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक कराया और इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार संतोखपुरा निवासी ऋषिपाल (62) ने 29 अप्रैल को गलतफहमी में चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया और जहां उसने उपचार के दौरान देर रात ही उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में 174 सीपीआरसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।