फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के भाई को मिली दोबारा से धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
कांग्रेस के युवा नेता मोनू जून की गोली मारकर की गई हत्या से जुड़े मामले में उसके भाई को दोबारा से धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पर शहर थाना पुलिस ने नामजद अभियोग दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी अंकित जून की शिकायत पर पुलिस ने नूना माजरा निवासी लाला के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। अंकित ने बताया कि 6 सितंबर 2017 को भी लाला से उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। इस पर पुलिस ने अभियोग दर्ज किया था। इसके बाद 25 सितंबर को उसके भाई मोनू जून की झज्जर रोड पर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह एक हेयर ड्रेसर की दुकान के बाहर बैठा हुआ था। इसके बाद से ही पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। अंकित का आरोप है कि शनिवार की रात 9:10 बजे उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। उसने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से लाला बोल रहा था। दोबारा से लाला ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर एसएचओ ललित कुमार का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन चल रही है। शिकायतकर्ता को पहले से ही पुलिस सुरक्षा दी गई है। ताजा मामले में भी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।

कांग्रेस नेता के भाई को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
कांग्रेस नेता मोनू जून की पहले हो चुकी है हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें