फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पर सरेराह महिला से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी पर सरेराह महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। आरोप है कि दूनमार्ग पर पुलिसकर्मी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद गुस्साए पति ने उसे सड़क से कोतवाली तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की रात गीतानगर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी को साथ लेकर शहर में ही अपनी बहन से मिलने आया था। आरोप है कि दून रोड पर बाइक से गुजरते वक्त एक पुलिसकर्मी ने उनकी पत्नी को छेड़ दिया। विरोध करने पर जब पुलिसकर्मी नहीं माना, तो गुस्साए पति ने पहले तो पुलिसकर्मी की बीच सड़क पर ही पिटाई कर दी। इसके बाद वह पुलिसकर्मी को पीटते हुए कोतवाली तक पहुंच गया।
इसी बीच पुलिसकर्मी किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर कोतवाली परिसर में जाकर छिप गया। पीड़ित पक्ष ने इस बाबत प्रभारी निरीक्षक से शिकायत की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मामले को दबाने में लगी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश भी की जा रही है।
विज्ञापन

एक बार फिर पुलिस की छवि दागदार
कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी की हरकत से देश भर में उम्दा पुलिसिंग के बूते मॉडल पुलिस स्टेशन के तौर पर आठवां स्थान प्राप्त करने वाली ऋषिकेश पुलिस की छवि पर दागदार हुई है। हालांकि, पुलिस अधिकारी अब पूरे प्रकरण पर पर्दा डालने में लगे हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
मामले की जांच की जा रही है। आरोप साबित होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण सिंह कोश्यारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली, ऋषिकेश।

मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसा है, तो इस दिखवाया जाएगा। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
- सरिता डोभाल, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें