फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में रॉड मारकर वृद्ध को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
उपमंडल के गांव रोहद में अपनी दुकान के सामने खड़ी गाड़ी को साफ कर रहे एक वृद्ध को पड़ोसी दुकानदारों द्वारा 11 फरवरी की शाम रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राज सिंह निवासी रोहद ने बताया है कि गांव में उसने दुकान कर रखी है। 11 फरवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे जब वह अपनी दुकान के आगे अपनी कार को साफ कर रहा था तो उसी दौरान उसके पड़ोसी दुकानदार संतोष ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह अपने हाथ में लोहे की रॉड लिए हुए था। आरोप लगाया कि इसी दौरान संतोष के दो भाई रोशन और रोहित भी पहुंच गए। उन्होंने राज सिंह को पकड़ लिया और संतोष ने उसके सिर में रॉड मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो पास मेें ही काम करने वाला सुनील निवासी निगाना व उसका दूसरा साथी शोर सुनकर आ गए। वे उसे उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में ले आए। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें