फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी ।
लोहारू रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल से भिवानी रेफर किया गया है। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान खेड़ी बूरा निवासी अशोक के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक किसी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर दादरी आ रहा था। लोहारू चौक से पहले एक ट्रक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे अशोक का बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए समीप स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें