डंपर चालक व परिचालक से मारपीट कर छीने 12 हजार
चरखी दादरी।
बहादुरगढ़ से रामलवास पहाड़ में डंपर लेकर आ रहे चालक-परिचालक से रविवार रात कार सवारों ने मारपीट कर हजारों की नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, पीड़ित चालक द्वारा मामले की सूचना तुरंत पुलिस को देने से इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने दादरी शहर के रावलधी टी-प्वाइंट से काबू कर लिया। इनका एक साथी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ निवासी चालक देवेंद्र नारायण परिचालक यूपी निवासी अश्वनी के साथ डंपर लेकर रालवास पहाड़ में जा रहा था। अभी वो आदमपुर के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान कार सवार युवकों ने उनका डंपर रूकवा लिया। उक्त युवकों ने उन्हें डंपर से नीचे उतार लिया और उनसे मारपीट कर करीब 12 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद कार सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। डंपर सवार पीड़ितों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। वीटी के जरिए सूचना मिलते ही जिले के पुलिस नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारी अलर्ट हो गए। इसी दौरान जब लुटेरे रावलधी टी-प्वाइंट पर पहुंचे जो पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए लुटेरों के नामों को लेकर स्थिति अभी सपष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो तीनों लुटेरे झोझूकलां क्षेत्र के ही रहने वाले हैं जबकि इनका चौथा साथी पुलिस को गच्चा देकर मौके से फरार हो गया।