फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मुख्यमार्ग पर ट्रक चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, पीछे चल रही वैगनआर टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दिल्ली मुख्यमार्ग पर शनिवार देर रात मोरवाला गांव के समीप ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही वैगनआर कार ट्रक से जा टकरायी। घटना में कार सवार फरीदाबाद निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दादरी सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। सदर पुलिस ने घायलों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल से वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में फरीदाबाद सेक्टर-75 निवासी अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को वह फरीदाबाद की जवाहर कालोनी निवासी शिव कुमार के साथ वैगनआर कार में सवार होकर शादी में शरीक होने के लिए दादरी के गांव मैहड़ा आए थे। रात करीब साढ़े दस बजे वे मैहड़ा गांव से फरीदाबाद जाने के लिए अपनी कार में सवार होकर चले थे। देर रात करीब सवा 11 बजे जब वे मोरवाला गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी कार ट्रक से जा टकराई। अशोक ने बताया कि घटना में उन दोनों को गंभीर चोटें आईं और कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना अचीना ताल चौकी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इससे पहले एंबुलेंस कंट्रोल रूम में भी हादसे की सूचना दी गई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और पीसीआर में लेकर दादरी सिविल अस्पताल के लिए रवाना हो गए। घायल अशोक ने बताया कि बीच रास्ते एंबुलेंस मिल गई और इसके बाद उन्हें एंबुलेंस में सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। अचीना ताल चौकी पुलिस ने घायल पक्ष के बयान दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें