फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीना झपटी के दो आरोपी काबू, दो वारदातों का खुलासा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छीनाझपटी के दो आरोपी काबू, दो वारदातों का खुलासा
विज्ञापन

बहादुरगढ़। स्थानीय पुलिस ने छीना झपटी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने एमआइई क्षेत्र में हुई दो छीनाझपटी की वारदात कुबूल की हैं। वीरवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। 23 दिसंबर को एमआईई क्षेत्र में छीनाझपटी की दो वारदात हुई थी। मामा चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने गला दबाकर व मारपीट कर नोएडा निवासी संदीप से मोबाइल और करीब 16 हजार की नकदी छीन ली थी। इसी रात लडरावन निवासी सोनू से एमआईई क्षेत्र में भी मोबाइल छीना गया। इन दो वारदातों को सुलझाने के लिए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में थी। बुधवार को एमआईई चौकी की एक टीम ने गश्त के दौरान लाइन पार क्षेत्र से दो युवकों को काबू किया। पूछताछ में दोनों की पहचान सुधीर निवासी छोटूराम नगर व जयभगवान निवासी परनाला के तौर पर हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने लाइन पार में 23 दिसंबर की रात को हुई दोनों वारदात कुबूल कर ली। एमआईई चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपियों से छीने गए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। वीरवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें