फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हेड़ा में चार युवकों ने किया एसआई का अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा में चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर सीआरपीएफ के एसआई का अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दुल्हेड़ा निवासी अनिल कुमार सीआरपीएफ में एसआई है। सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने गांव लौटा। जब अपने घर के बाहर पहुंचकर उसने कार रोकी तो चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने कहा कि ड्राइविंग सीट के पास आते ही एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और कार के अंदर घुसे युवकों ने उसे पकड़ लिया। वे जबरन उसे कार में धकेल रहे थे। बचाव के लिए उसने हाथापाई की और शोर मचाया तो युवक भाग गए। इसके बाद उसने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। अनिल ने बताया उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बादली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बताते हैं कि युवक सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी करके अनिल के नजदीक पहुंचे थे। युवक कौन थे और किस मकसद से अनिल का अपहरण करना चाहते थे, ये जांच का विषय है। मंगलवार देर शाम तक युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया था। मामले के जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें