फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में बुजुर्ग को सगे भाई ने उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े में बुजुर्ग को सगे भाई ने की हत्या
विज्ञापन

बाढड़ा।
गांव काकड़ोली हट्ठी में आपसी विवाद में एक बुजुर्ग को उसके सगे भाई ने परिजनों सहित पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का शव सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पीड़ित पक्ष के पुलिस बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने अपने परिवार के ही लोगों पर बुजुर्ग की हत्या के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम हुए हमले में प्रताप सिंह (70) की झगड़े में हत्या हो गई। दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के पुत्र प्रवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सांय को उनके परिवार के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हो गया था। शनिवार सांय को यह विवाद फिर बढ़ गया। प्रवीन के आरोप है कि उनके परिवार के ही चार लोेगों ने लाठी, कुल्हाड़ी व फावड़ा से उसके पिता पर हमला बोल दिया। प्रवीन ने बताया कि पैर व सिर में गहरी चोटें लगने के कारण उसके पिता को नजदीकी चिकित्सा केंद्र गोपी ले जाया गया लेकिन उसे चरखी दादरी सिविल अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में पहुंचने पर प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर बाढड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कागज कार्रवाई में जुटी है। बाढड़ा पुलिस थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें