बिजली करंट लगने पर पोल से गिरा कर्मचारी, पीजीआई रेफर
चरखी दादरी।
शहर की पूर्ण मार्केट के पीछे बिजली लाइन में फॉल्ट ठीक करते समय कर्मचारी बिजली करंट लगने पर पोल से नीचे गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दादरी सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव गिगनाऊ निवासी तेजपाल सिंह किसी ठेकेदार के तहत बिजली निगम में कार्यरत है। सोमवार दिन के समय वह शहर की पूर्ण मार्केट के पीछे बिजली लाइन में फॉल्ट को ठीक करने के लिए पोल चढ़ा। इसी बीच उसे अचानक बिजली करंट लगा जिससे वह कुछ देर तो पोल के साथ ही चिपका रहा बाद में जमीन पर गिरकर घायल हो गया। उसे दादरी सिविल अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई भेज दिया।