अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
थाना साल्हावास क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही युवक द्वारा सोमवार की रात उसके घर में घुसकर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साल्हावास थाना प्रभारी संदीप के अनुसार एक गांव की निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि रात करीब डेढ़ बजे पड़ोस का ही युवक विकास ने उसके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका रेप कर दिया। आरोप लगाया कि वारदात के बाद विकास ने जाते हुए मामले के बारे में किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता का झज्जर के नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल परीक्षण के दौरान रेप होने की पुष्टि हुई है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।