फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रकरण: आगजनी के आरोप में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। साध्वी यौन शोषण मामले में विगत वर्ष 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद प्रदेशभर में हुए दंगों के दौरान सिरसा में भी डेरा समर्थकों ने हिंसा की। इस दौरान डेरा समर्थकों ने मिल्क प्लांट और गांव बेगू में स्थित बिजली घर में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। आगजनी की घटना में संलिप्त एक महिला आरोपी को पुलिस ने सोमवार सायं गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान कल्याण नगर निवासी कौशल्या के रूप में हुई है। गौरतलब है कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा समर्थकों ने पूरे प्रदेश में जमकर हिंसा की थी। कोर्ट के आदेशों पर पुलिस ने बेगू रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर को कब्जे में लिया था और उसी आधार पर पहचान कर आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। पुलिस अब तक सैकड़ों डेरा समर्थकों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें