सीने में दर्द उठने से अधेड़ ने तोड़ा दम
चरखी दादरी ।
गांव दातोली में मंगलवार सुबह सीने में दर्द उठने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दातोली निवासी महेंद्र खेत में पानी देने के लिए हुआ था। सुबह उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह कुछ देर बाद ही अचेत हो गया। इसके बाद परिजन उसे दादरी के सिविल अस्पताल लाए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया।