फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर लगाया भाभी से अवैध संबंध का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। थाने पर पहुंची महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 19 साल पूर्व थानाभवन के युवक से हुई थी। शादी के बाद उसने चार बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि शादी से पूर्व से ही उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। इसी कारण पति उसको प्रताड़ित करता है। उसे तथा उसके चारों बच्चों को मकान की दूसरी मंजिल पर एक टूटी छत का कमरा दिया हुआ है, जिसमें बरसात के दिनों में कोने में बैठकर रात गुजारनी पड़ती है। पति से उसको दस हजार रुपये मासिक खर्च और रहने के लिए अलग मकान दिलाया जाए। थानाभवन पुलिस ने महिला के शिकायत पत्र पर जांच शुरू कर दी है। उधर, एक अन्य महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति के पड़ोसी महिला से अवैध संबंध हैं। वह अवैध संबंधों का विरोध करती है, तो पति उसके साथ मारपीट करता है। मंगलवार सुबह पड़ोसी महिला और उसके बेटों ने भी घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की तहरीर पर जांच कराई जा रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें