फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी से नजदीकी का विरोध करने पर हुई थी राजगीर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र में एक माह पूर्व हुई राजगीर की हत्या में शामिल दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपियों में एक युवक की मृतक की भतीजी से नजदीकी थी। मृतक युवक इसका विरोध कर रहा था। घटना वाले दिन इसी बात को लेकर हुए विवाद में युवक ने साथी के साथ मिल राजगीर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


आसीवन के शादाबाद के मजरा विजयखेडा निवासी अंबर पुत्र दीना का शव 16 जनवरी की सुबह आसीवन के पतेली खेड़ा नहर पुल के निकट मिला था। मृतक की पत्नी आरती ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। घटना का खुलासा करते हुए आसीवन थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि पूछताछ में संतराम पुत्र रामदयाल निवासी तुलसी खेड़ा मजरा शेरपुर कला और अशोक पुत्र रामपाल निवासी गजिया खेड़ा मजरा शेरपुर कला को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि अशोक व अंबर की भतीजी के बीच जान पहचान थी। अंबर इसका विरोध करता था। घटना वाले दिन अंबर की अशोक व संतराम से मुलाकात हुई थी। तीनों ने एक साथ बैठ ताड़ी पी थी। तभी भतीजी से नजदीकी का अंबर ने विरोध किया। इस पर अशोक ने संतराम के साथ मिल उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शेरपुर कला गांव के पास से हत्या मे प्रयोग की गयी चाकू भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें