झज्जर। मारौत गांव के पास दो बाइकों के टकराने तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां पर एक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो को प्राथमकि उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
घायलों के अभी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दादरी जिले के अचीना गांव निवासी राजू गुरूग्राम से अपने गांव जा रहा था। मारौत गांव के पास उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। जिसके चलते राजू व दूसरी बाइक पर सवार दिल्ली निवासी योगेश व उसकी पत्नी नेहा घायल हो गई। तीनों को सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां पर राजू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं योगेश व नेहा को पीजीआई रेेफर कर दिया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
मृतक राजू के परिजनों के अनुसार दो माह पूर्व ही राजू के पिता प्रताप की मौत हुई थी। वहीं राजू के दो बच्चे हैं, बेटा सातवीं कक्षा तथा बेटी पांच कक्षा की छात्रा है। थाना प्रभारी सोमबीर ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। वहीं रविवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।