फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र हत्याकांड: दो महिलाओं सहित पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी /बाढड़ा। गांव बिलावल निवासी सुरेंद्र हत्याकांड की गुत्थी को बाढड़ा थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग लाठी-डंडा और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रह्मपाल और एक अन्य को गिरफ्तार किया और इसके बाद इन्होंने शव खुर्द-बुर्द करने में परिवार की दो महिलाओं के शामिल होने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बिलावल निवासी सुरेंद्र का शव तीन सितंबर की रात करीब दो बजे सरपंच सोमबीर को गली में मिला था। इसके बाद सरपंच ने इसकी सूचना सुरेंद्र के परिजनों को दी थी। बता दें कि तीन सितंबर की शाम ही मृतक सुरेंद्र के पिता सरदार सिंह की भी बीमारी से मौत हो गई थी। सूचना पाकर मृतक का भाई रमेश और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान सुरेंद्र के शरीर पर चोटों के निशान थे। वहीं, सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई रमेश ने गांव निवासी ब्रह्मपाल व उसके परिजनों पर हत्या का शक जाहिर किया था। रमेश ने बताया था कि जब उन्होंने ब्रह्मपाल के घर में जाकर देखा तो तो वहां एक कमरे के फर्श पर खून पड़ा था। इसके बाद जब उन्होंने बेड को खोलकर देखा तो उसमें भी खून मिला। रमेश ने आशंका जाहिर की थी कि उसके भाई की पहले हत्या की गई और फिर शव को छुपाने के लिए बेड में डाला गया। इसके बाद मौका पाकर शव को घसीटतेगली में डाला गया। इस संबंध में पुलिस ने ब्रह्मपाल व उसे परिजनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुरेंद्र हत्याकांड के आरोपी बिलावल में ही है। इसके बाद पुलिस ने ईशरवाल निवासी सुभाषचंद और बिलावल निवासी ब्रह्मपाल और उसके भाई ब्रह्मानंद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वारदात में प्रयोग लाठी-डंडा और खून से सने कपड़े आरोपियों की निशानदेही पर घर से पुलिस ने बरामद कर लिए और शनिवार सुबह पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


आरोपी ब्रह्मापल का ससुर आया हुआ था बिलावल
पुलिस सूत्रों की मानें तो ईशरवाल निवासी सुभाषचंद ब्रह्मपाल का ससुर है और तीन सितंबर को वह बिलावल गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी सहित खेत की तरफ गया था और उन्हें ब्रह्मपाल ने मर्डर की जानकारी थी दे थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पुलिस को सूचना देने की बजाय शव को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया।


पुलिस ने सुरेंद्र हत्याकांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। शनिवार दोपहर हमने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस ने इससे पहले उनकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयोग लाठी-डंडा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए।
विज्ञापन

सूरजभान, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें